दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव में मंगलवार की शाम करीब 5 बजे सड़क हादसे में जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों सब्जी लेकर अपनी बाइक से पतरिहा की ओर लौट रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ़्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
घटना में घायल होने वालों की पहचान शंखु 19 पुत्र असरफी निवासी पतरिहा महुआ टोला और उनका जीजा अजय 30 पुत्र स्व विश्वनाथ निवासी रेणुकूट तुर्रा के रूप में हुई है। दोनों महुली से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे।
परिजनों के अनुसार एक बाइक पर सवार दो युवक पतरिहा की ओर से तेज़ी से आ रहे थे। जैसे ही उन्होंने अजय और शंखु की बाइक को टक्कर मारी वे मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि शंखु का इलाज सीएचसी दुद्धी में जारी है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह