मरहबा या मुस्तफा नारो से गूंजा नगर
निवाली निप्र नगर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस निकाला गया जिसमें बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
जुलूस हाजी कॉलोनी से नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सेंधवा रोड स्थित काले खां पीर बाबा की दरगाह पहुंचा जहां फ़ातेहा पड़ कर दुआ के बाद बस स्टेशन से वापस हाजी कॉलोनी पहुंचा
जुलूस का जगह जगह स्वागत कर तबर्रुक बाटा गया इस दौरान नगर में सुबह से हो रही बारिश के बावजूद भी आशिक़े रसूलों का जुलूस में उत्साह भरपूर रहा ।छोटे बच्चों ने भी जुलूस के साथ बारिश का भी खूब आनंद लिया ।
जुलूस हाजी कॉलोनी पहुंचा जहां दरुदो सलाम फतेहखानी के साथ देश में अमन और शांति एवं देश के कई इलाकों में आई प्राकृतिक आपदा में परेशान लोगों के लिए दुआ कर तबर्रुक तकसीम कर जुलूस का समापन किया गया । जुलूस मे निवाली तहसीलदार मौर्य , निवाली नगर परिषद सीएमओ रूपसिंग सोलंकी , निवाली थाना प्रभारी रामकृष्ण लोवंशी एवं टीम को मुस्लिम समाज ने विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद दिया ।
लखन पंडित
निवाली
जिला बड़वानी