ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सिवनी,आमागड़ सचिव शासन को गुमराह कर,कर रहे सर्विस,शासन में बैठे विभागीय अधिकारियों की नजर इतने वर्षों से क्यों नही पड़ी

```

जिला-सिवनी ब्यूरो चीफ
अनिल दिनेशवर
@ सिवनी,आमागड़ सचिव शासन को गुमराह कर,कर रहे सर्विस,शासन में बैठे विभागीय अधिकारियों की नजर इस आमागढ़ पंचायत पर इतने वर्षों से क्यों नही पड़ी कौन कर रहा सचिव पर इतनी मेहरबानी
कानून व सरकारी नियमों के मुताबिक जो व्यक्ति अपनी सरकारी सर्विस नही करता है उसके ऊपर सम्बंधित विभाग न केवल पथ से पृथक करने की कार्यवाही करता है बल्कि नियम विरुद्ध सर्विस करने वालों के विरुद्ध लंबी चौड़ी रिकवरी की राशि भी निकाली जाती है कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं यदि कोई कर्मचारी यह समझता है कि वह शासकीय विभाग को गुमराह करके शासकीय लाभ ले लेगा तो यह उसकी भूल व गलतफहमी होती है
जिला सिवनी के आमागढ़ पंचायत के सचिव रामस्वरूप अडकने के द्वारा शासन को गुमराह कर वर्षो से शासकीय लाभ लेने का मामला सामने आ रहा है बताया जाता है कि आमागढ़ पंचायत ग्राम पंचायत के सचिव के द्वारा अपनी निजी जानकारी जो शासन को उपलब्ध करानी थी वह या तो उपलब्ध नहीं कराई गई है या फिर झूठी जानकारी विभाग को इस सचिव के द्वारा दी गई है सरकारी कर्मचारियो से यह अपेक्षा की जाती है की वह अपने पद के प्रति ईमानदार रहेंगे और जो नियम व कानून सरकार के द्वारा सर्विस के लिए बनाय गए हैं उनके अनुसार ही वे कार्य करेंगे । इसके बावजूद कुछ शासकीय कर्मचारी सचिव रामस्वरूप अडकने जैसे हैं जो सरकार को ही भृमित करने का कार्य कर रहे हैं वहीं उक्त सरकारी कर्मचारी के सम्बंध में बताया गया कि उक्त सचिव आमागढ़ का ही निवासी है और वर्षो से ही आमागढ़ में पदस्थ है सवाल यह खड़ा होता है कि अपने ही ग्रह ग्राम में विगत 9 वर्षों से कैसे सचिव रामस्वरूप अडकने पदस्थ है ?आखिर उनका तबादला क्यों नहीं हुआ?वहीं लोग आरोप लगा रहे हैं कि रामस्वरूप अडकने की सूक्ष्मता से जांच हो जाये तो इस सचिव के ऊपर आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज हो सकता है साथ ही आमागढ़ में 9 वर्षों में जितनी सीसी सड़कें और पक्के निर्माण कार्य हुय उन निर्माण कार्यो की भी जांच हो जाये तो उक्त निर्माण कार्य में भी अनेको खामियां निकलेगी और गुडवत्ता से खिलवाड़ का मामला उजागर हो सकता है वहीं इस ग्राम पंचायत के बारे में बताया जाता है कि पंचायत के द्वारा लाखो रुपये का भवन निर्माण कराया तो जरूर गया है लेकिन क्या कारण है कि उक्त भवन में अबतक पंचायत संचालित नही हो रही है
इस पंचायत का आगे खुलासा और होगा और आमागढ़ पंचायत कैसे जिला सिवनी के ड्रीमलैंड सिटी से संचालित की जाती है वहीं यही भी जानकारी दी जाएगी कि आखिर सचिव कई कई दिनों तक क्यों पंचायत से नदारत रहते हैं वहीं ये भी बताया जाएगा कि ग्राम सभा जैसी महत्वपूर्ण बैठकों से पंचायत सचिव ने क्यों दूरी बना कर रखी , वही ग्राम आमागढ़ पंचायत में सूचना के अधिकार का अधिनियम क्यों लागू नही होता है साथ ही अपने कारनामे रोजगार सचिव के मत्थे मढ़कर क्यों अपने आपको बचाने का प्रयास कर रहा सचिव रामस्वरूप अडकने ।
शासन में बैठे विभागीय अधिकारियों की नजर इस आमागढ़ पंचायत पर इतने वर्षों से क्यों नही पड़ी कौन कर रहा सचिव पर इतनी मेहरबानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *