थाना बड़गांव प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा ने अपराध को रोकने के लिए अपराधियो की धर पकड़ तेज की, क्षेत्र के अपराधियों में हड़कम्प।
सहारनपुर(बड़गांव): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी की जनपद में अपराध रोकने की प्रतिबद्धता ओर अवैध शस्त्रों की बिक्री रोकने के अभियान के चलते तथा पुलिस अधीक्षक देहात ओर क्षेत्राधिकारी की त्वरित निर्देशन के तहत प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा की कार्यकुशलता ओर नेतृत्व क्षमता के कारण एक अभियुक्त अर्जुन पुत्र नीटू निवासी नन्हेड़ा खुर्द को एक तमंचे व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया जहा से इसे जेल भेज दिया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़