सहारनपुर में PET-2025 परीक्षा सकुशल सम्पन्न
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 दिनांक 07 सितम्बर 2025 को जिलेभर के 43 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा दो पालियों – प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तथा अपराह्न 03:00 से 05:00 बजे तक आयोजित की गई। जिले में कुल 19,986 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था। इनमें से प्रथम पाली में 14,413 तथा द्वितीय पाली में 14,168 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार औसतन 74.69 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि 25.31 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुई।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़