शिक्षक स्नातक चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की जिला कार्यशाला का आयोजन: वंशीधर पैलेस कोंच रोड, उरई में सम्पन्न हुई भाजपा कार्यशाला में जिसकी मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कामता करदन रही विशिष्ट अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की मुख्य अतिथि ने बताया कि 11 सितंबर से 13 सितंबर तक जनपद के सभी 19 मंडलों में कार्यशाला की जाएगी 17 सितंबर को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जनपद मुख्यालय पर रक्त दान शिविर लगाया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता 75यूनिट ब्लड रक्त दान करेंगे 17 सितंबर से 24 सितंबर सी एस सी पी एस सी पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 17 सितंबर को जनपद के सभी बूथों व सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाना है स्वच्छता हेतु स्थानीय प्रशासन नगर निकायों एवं एनजीओ के साथ मिलकर पार्क स्कूल मंदिर बस स्टैंड ऐतिहासिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाना है 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदर्शनी लगाकर सभी को दिखाना है जिला प्रभारी। अशोक जाटव ने शिक्षक स्नातक चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की विस्तृत जानकारी दी मुख्य रूप से उपस्थित सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, ब्रजभूषण सिंह, जगदीश तिवारी, नागेंद्र गुप्ता,संजीव उपाध्याय, अग्निवेश चतुर्वेदी, संजय त्रिपाठी, रामलखन बाबा बालक दास मनोज यादव सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश