नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की
हजारीबाग। ओकनी में कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने बड़ा शिव मंदिर, वार्ड नंबर 19 निवासी विश्वनाथ विश्वकर्मा के बेटे अंकुश के असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
श्री सिंह को जब यह दुखद समाचार मिला तो वह तुरंत विश्वकर्मा परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की और उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
मुन्ना सिंह ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्राप्त हो।