प्रयागराज, यमुनानगर थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस टीम द्वारा शनिवार को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान हाईटेक सिटी सड़वा के पास से अभियुक्त अनुभव उर्फ ईशू रावत पुत्र संतोष रावत निवासी मकान नं0 213 ही गयासुद्दीनपुर ट्रांसपोर्ट नगर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया व कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल तथा 01 अवैध देशी तमंचा .12 बोर व 01 खोखा कारतूस .12 बोर बरामद किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर बीएनएस पंजीकृत किया गया है । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
शनिवार को पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान सरस्वती हाईटेक सिटी सड़वा के पास चेकिंग की जा रही थी । उसी समय एक मोटरसाइकिल बड़ी तेजी से आईटीआई कॉलोनी की तरफ से आती हुई दिखायी दी, जिस पर 02 व्यक्ति सवार थे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परंतु वह नहीं रुके तथा मोटरसाइकिल को और तेजी से दौड़ाकर सरस्वती हाईटेक सिटी की तरफ भागने लगे । पुलिस टीम को संदेह होने पर उन मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया । स्वयं को पुलिस द्वारा घिरता हुआ देखकर उन मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों में से मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अपने हाथ में लिये असलहे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, जिससे पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव किया गया । तत्पश्चात मोटरसाइकिल सवार दोनो व्यक्ति हाईटेक सिटी के पास बीपीसीएल के जंगल की तरफ भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पीछा किया गया, तब दोनो मोटरसाइकिल सवारों ने अपने अपने हाथ में लिये असलहे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से पुनः फायर कर दिया, जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी । जिसमें 01 संदिग्ध व्यक्ति/अभियुक्त अनुभव उर्फ ईशू रावत पुत्र संतोष रावत निवासी मकान नं0 213 ही गयासुद्दीनपुर ट्रांसपोर्ट नगर थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज घायल हुआ जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया तथा दूसरा संदिग्ध व्यक्ति अन्धेरे का फायदा उठाकर जंगल में भागने में सफल रहा।