राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी ।।पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सलीमानाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना बाकल पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने एवं शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की गई।
थाना बाकल पुलिस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना है। आमजन से विनम्र अनुरोध है कि – कानून का पालन करें एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।थाना बाकल पुलिस नागरिकों के साथ सतत संवाद और सहयोग बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है तथा क्षेत्र को भयमुक्त एवं सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।