दुद्धी सोनभद्र।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी में गणित मेला एवं कैरियर मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी ने मुख्य अतिथि के रूप में माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्योति रावत सहायक अध्यापिका राजकीय बालिका हाईस्कूल झारोकला अरुण कुमार मिश्र प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल दीघुल उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न वैज्ञानिक व गणितीय मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। निर्णायक मण्डल में धनंजय कुमार वर्मा प्रवक्ता पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी गौरव सिंह व जितेंद्र कुमार पाल प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज गुरमुरा रहे। निर्णायकों ने छात्राओं के मॉडल देखकर सराहना की और उनके कार्यों को नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
मेले के अंत में विजयी छात्राओं को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। अतिथियों ने छात्राओं को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. रीतिका श्रीवास्तव सहित डॉ. प्रीति शर्मा वर्षा कुसुम अर्चना पुष्पा आरती कुमारी मनीष कुमार देवेश कुमार चौबे समायरा खान राधा प्रीति सोनी, रूमन राय पुष्पा देवी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह