फतेहगंज पश्चिमी, बरेली
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में चल रहे रामलीला मेले के दौरान भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। एक दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं, रामलीला कमेटी ने एक जोड़े का विवाह कराकर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।
बारात जानकी देवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर मुख्य बाजार, लोधी नगर चौराहा और शाही रोड होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया गया। इस दौरान पंडित वेदप्रकाश शर्मा के द्वारा सचिन सागर और साक्षी सागर का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। कस्बा वासियों व कमेटी ने नवदंपती को डबल बेड, अलमारी, बर्तन और कूलर सहित गृहस्थी का सामान भेंट किया।
राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, विधायक डॉ. डीसी वर्मा और जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार , संजय चौहान, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र चौहान ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और रामलीला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़
जिला संवाददाता बरेली