ऐतिहासिक मेला गुगाल बनेगा खास – इस बार दंगल की कमान उपसभापति मेयंक गर्ग को सोपी गईं है- गरिमा अनुसार होगा देशभर के पहलवानों का भव्य आयोजन
सहारनपुर का ऐतिहासिक मेला गुगाल इस बार और भी भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है – मेले की परंपरा में दंगल का विशेष महत्व रहा है और इस वर्ष इसकी जिम्मेदारी नगर निगम के उपसभापति मेयंक गर्ग को सौंपी गई है- दंगल संयोजक मेयंक गर्ग ने बताया कि इस बार का दंगल ऐतिहासिक होगा- जिसमें देशभर के नामी-गिरामी पहलवान अपनी ताकत और दांव-पेंच से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे- उन्होंने कहा कि दंगल भारत की सबसे प्राचीन खेल परंपराओं में से एक है और इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है- उपसभापति मेयंक गर्ग ने स्पष्ट कहा कि “हम अपने गरिमा अनुसार इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाएंगे, ताकि सहारनपुर ही नहीं बल्कि पूरा देश इसे याद रखे – मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पारंपरिक खेलों को भी महत्व दिया जा रहा है – जिससे स्थानीय पहचान और लोक संस्कृति को मजबूती मिले- नगर निगम की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है- हर साल हजारों लोगों की आस्था और परंपरा का प्रतीक मेला गुगाल इस बार भव्य दंगल के कारण और भी यादगार साबित होगा
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़