सहारनपुर – जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार स्थायी समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में एसपी सिटी व्योम बिंदल और वरिष्ठ पत्रकारों सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के मुख्य बिंदु:
1. जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और प्रत्येक 2 माह में स्थायी समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
2. एसपी सिटी ने आश्वस्त किया कि एक्सटॉर्सन जैसे मामलों में बिना जांच के मुकदमे दर्ज नहीं होंगे, यदि ऑडियो या वीडियो प्रमाण नहीं हैं।
3. टोल प्लाजा पर पत्रकारों को छूट देने, प्रेस क्लब के प्रस्ताव को मंजूरी देने और थानों में समिति सदस्यों की सूची उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।
4. फर्जी पत्रकारों और प्रेस लिखे वाहनों की जांच, जिला चिकित्सालय में पत्रकारों के साथ अभद्रता और पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड जैसे मुद्दे भी उठाए गए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़