200 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 20 लाख रुपये
सहारनपुर। पुलिस के ऑपरेशन सवेरा, नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत थाना कोतवाली मण्डी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक शातिर नशा तस्कर को दबोचते हुए उसके कब्जे से 200 ग्राम अवैध स्मैक (अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये) और एक स्कूटी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान अभियुक्त नौशाद पुत्र अलीबाज शहिद निवासी पीर वाली गली थाना मण्डी, मूल निवासी एकता कॉलोनी थाना कुतुबशेर सहारनपुर को मंडी समिति परिसर स्थित कूड़ाघर के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली मण्डी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है मुकदमा संख्या 516/2019, धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना मण्डी सहारनपुर। मुकदमा संख्या 361/2022, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना मण्डी सहारनपुर। मुकदमा संख्या 304/2025, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना मण्डी सहारनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक मुमताज, उपनिरीक्षक अमित प्रसाद, हे.का. राहुल त्यागी, हे.का. सुनील राणा, हे.का. कमल कौशिक और का. शोएब शामिल रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़