✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का 2 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग में हुआ हार्दिक स्वागत मुख्यमंत्री का लड्डुओं से हुआ तुलादान
मुख्यमंत्री के साथ छात्रा अंजली ने ली सेल्फी
कटनी – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गुरुवार को बड़वारा हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल सांदीपनि विद्यालय परिसर तक पहुंचने के बीच करीब 2 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग में बड़वारावासियों ने कलश लेकर अगवानी की और पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए सभी लोगों का मुख्यमंत्री डा. यादव ने अभिवादन स्वीकार किया। यहां ग्रामीणों ने दिल खोलकर मुख्यमंत्री डॉ यादव को बूंदी के लड्डुओं से तौला। वहीं शासकीय महाविद्यालय बड़वारा की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंजली गुप्ता ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेकर काफी प्रफुल्लित दिखी।
हेलीपेड से लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल तक करीब 2 किलोमीटर लंबे मार्ग में 9 स्थानों में स्टाल व पंडाल लगाकर मुख्यमंत्री डॉ यादव का आत्मीय स्वागत किया।