खबर जनपद एटा से
पत्रकारों के साथ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में चिकित्सक कुनाल त्यागी द्वारा किये गए अमर्यादित व्यवहार पर एटा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ 0 बलवीर सिंह ने एच ओ डी की अध्यक्षता मे जांच समिति गठित की…
डॉ 0 कुनाल त्यागी ने पत्रकारों से बोला था कि अगली बार यहाँ मत आना कोई भी पत्रकार हो,कैसा भी हो नहीं देखूंगा, दिस इस माई ओपीडी, आई ऍम ए डॉक्टर डॉ0 कुनाल त्यागी 2019 बैच।
बौखलाया डॉक्टर कुनाल त्यागी बोला अटेंसन डेफिसिएँसी हाईपर एक्टिविटी डिसऑर्डर है मुझे…
पत्रकार के साथ की अभद्रता और अपशब्द कहकर बाहर निकाला।
बेवजह बौखलाए चिकित्सक कुनाल त्यागी ने कहा पत्रकार बिल्कुल ना आए मेरे पास में पत्रकारों को नहीं देखूंगा।यहाँ का मालिक मैं हूँ…
डॉ 0 कुनाल त्यागी ने पत्रकारों के बारे मे कहा जनता से मेरा अनुरोध है कि ऐसे लोगों से न डरें, ये लोग सिर्फ छापने का काम करते हैँ और हम जैसों को इनसे डरने की कोई जरूरत नहीं है।
चिकित्सक ने मिमिकरी करते हुए कहा नमस्ते,जनता कैसी है, योगी जी प्रणाम, राम राम, जय श्री राम, ये अंदर नहीं आएंगे आपलोग, बिलकुल नहीं आएंगे…
चिकित्सक के अमानवीय व्यवहार से पत्रकारों में आक्रोश, कार्यवाही की मांग…कोतवाली नगर क्षेत्र के रानी आवन्तिबाई मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का पूरा मामला।
एटा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 बलवीर सिंह इस मामले मे बताया कि डॉ 0 कुनाल त्यागी को पहले भी जब मैं फिरोजाबाद मे था तो इंजाइटी का डिसऑर्डर था तो उस समय भी इसको इसके पेरेंट्स के हवाले कर दिया था।यहाँ भी शिकायत मिली थी तो इसको इमरजेंसी से हटाकर ई एंड टी विभाग मे कर दिया गया था, यहाँ भी इन्होने आप लोगों से दुर्व्यवहार किया है तो इनके पेरेंट्स को बुलाएंगे।
फिलहाल एचओडी प्रवीन कुमार गर्ग की अध्यक्षता मे एक जांच कमेटी बना दी गयी है, इसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी…
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा