दुद्धी सोनभद्र। श्री जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर दुद्धी के मुख्य संरक्षक गोपाल दास चंद्रवंशी का बीती रात लगभग 1 बजे हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि दिवंगत श्री चंद्रवंशी लंबे समय से अखाड़ा समिति के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे थे और सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी भागीदारी रही। अचानक उनके निधन की खबर से अखाड़ा परिवार सहित पूरे कस्बे में शोक की छाया है।
अंत्येष्टि संस्कार आज शनिवार को पूर्वाह्न दुद्धी के कनहर-ठेमा नदी संगम तट पर संपन्न होगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित नागरिकों एवं संभ्रांतजनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह