नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
खतियानी परिवार ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल, डॉक्टरों को कर्तव्य याद दिलाया
हजारीबाग : खतियानी परिवार की साप्ताहिक बैठक आज पुराना धरना स्थल के नजदीक अशोक राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य विषय स्वास्थ्य व्यवस्था रहा, जिस पर परिवार के सदस्यों ने अपनी चिंता व्यक्त की।
खतियानी परिवार के केंद्रीय महासचिव, मो. हकीम ने स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “धन गया तो कुछ नहीं गया, स्वास्थ्य गया तो कुछ ही गया, लेकिन चरित्र गया तो सब कुछ चला गया।” उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति स्वस्थ है, उसके पास सबसे बड़ी दौलत है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सकों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन वे अपने कर्तव्य को भूल गए हैं और धन के पीछे भाग रहे हैं। मो. हकीम ने आरोप लगाया कि कई डॉक्टर सरकारी अस्पतालों में वेतन लेते हुए भी रात-दिन निजी प्रैक्टिस में लगे रहते हैं, जिससे सरकारी सुविधाएं निष्क्रिय हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में करोड़ों रुपये के उपकरण धूल चाट रहे हैं, और जब सरकार पर इलाज का जिम्मा आता है तो डॉक्टर बहाने बनाते हैं। उन्होंने चिकित्सकों से आत्म-निरीक्षण करने और मानव सेवा के अपने मूल उद्देश्य को याद रखने का आग्रह किया।
बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि जीवन रक्षक दवाएं मरीजों को देने के बजाय, उन्हें ‘एक्सपायर’ होने का बहाना लगाकर फेंक दिया जाता है या जरूरतमंद व्यापारियों को बेच दिया जाता है। मो. हकीम ने डॉक्टरों से दवा वितरण में संवेदनशीलता दिखाने और जरूरतमंदों की जान बचाने की अपील की।
इस अवसर पर, पेलावल विकास मंच द्वारा गरीब जनता के लिए चलाए जा रहे रक्तदान शिविर की सराहना की गई। खतियानी परिवार ने इस नेक कार्य के लिए मंच और रक्तदान करने वालों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
बैठक के अंत में, संरक्षक राम प्रकाश चौधरी ने झारखंड के सभी निवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। बैठक में संरक्षक राम प्रकाश चौधरी, केंद्रीय अध्यक्ष बाबू भाई विद्रोही, रामावतार भगत, मेगन मेहता, विजय मिश्रा, मो. आशिक, प्रदीप कुमार मेहता, मो. फखरुद्दीन, सुरेश महतो, मो. मुस्तकीम, रामचंद्र राम, मो. नसरुद्दीन, बोधी साव, अमर कुमार गुप्ता, सुनीता कश्यप, बिंदु देवी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।