राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने किया बाजार का पैदल भ्रमण
कटनी। नवरात्र पर्व के दौरान शहर के विविध स्थानों पर विराजित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं और नवरात्र पर उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अलर्ट मोड में है। आज शहर की कानून व्यवस्था एवं जुलूस मार्ग का जायजा लेने कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा।ने अधिकारियों के साथ बाजार का भ्रमण किया।
शांतिपूर्ण मनाया जाए पर्व
कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बाजार के मुख्य मार्ग एवं जुलूस मार्ग का भ्रमण करते हुए लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का संदेश दिया। एक तरफ जहां उन्होंने शहर वासियों से शांति और सौहार्द का परिचय देते हुए पर्व मनाने की अपील की वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के लिहाज से किसी भी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत भी दी।
आम जनमानस की सुविधाओं का रखें ख्याल
शहर के पैदल भ्रमण के दौरान कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहर, कटनी एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे, कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर एवं एसपी ने मौजूद अधिकारियों को आमजन की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए व्यवस्थाएं कराने एवं सुरक्षा के लिहाज से हर संभव कदम उठाए जाने के निर्देश प्रदान किए।