उझानी। स्टेशन रोड पर घंटाघर चौराहे से लिंक रोड मोड़ तक खस्ताहाल सड़क का जल्द ही कायाकल्प कराया कराया जाएगा। इस दिशा में नगर पालिका परिषद ने पिछले महीने सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण भी शुरू करा दिया, जो अंतिम चरण में है। सड़क के कायाकल्प के बाद दुकानदारों समेत राहगीरों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
——————
कस्बे में लिंक रोड मोड़ से स्टेशन तक सड़क का जीर्णोद्धार पिछले साल हो गया। लिंक रोड मोड़ से घंटाघर चौराहे तक कायाकल्प नहीं होने से सड़क में गहरे गड्ढे हो गए। पिछले दिनों बारिश से स्थिति और ज्यादा खराब
—————-
घंटाघर चौराहे से लिंक रोड के बीच हैं कई दफ्तर
———————————————————
– घंटाघर चौराहे से लिंक रोड मोड़ तक कोतवाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पालिका, रामलीला मैदान, एमजीपी कॉलेज के अलावा कई निजी व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। पालिका कार्यालय के सामने दोपहर तीन से रात नौ बजे तक खानपान के स्टॉल पर भीड़ रहती है।
——————-
– उझानी कस्बे में घंटाघर चौराहे से लिंक रोड मोड़ तक सड़क में गड्ढे होने का मामला संज्ञान में आने के बाद ही सबसे पहले दोनों ओर नाला निर्माण शुरू कराया गया। जल्द ही सड़क का कायाकल्प भी होगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। – पूनम अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष
इंडियन टीवी न्यूज
बदायूं जिला रिपोर्टर
दीपेन्द्र राजपूत