फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, मौके पर दिए समाधान
फरेंदा, महराजगंज | 21 सितंबर 2025
फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री वीरेंद्र चौधरी ने शनिवार को अपने क्षेत्रीय कार्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन किया। इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए और बिजली, सड़क, पानी, पेंशन, आवास व शिक्षा से संबंधित समस्याएं सामने रखीं।
विधायक चौधरी ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और तत्काल कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। गंभीर और तकनीकी मामलों को संबंधित विभागों को जांच हेतु प्रेषित किया गया।
विधायक ने कहा कि जनता की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी समस्या की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जनसुनवाई के पश्चात उपस्थित जनता ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की और उनके जनसेवा भाव को सराहा।
रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)