सपोटरा ग्राम पंचायत हरिया का मंदिर के पास गांव दुदीपुरा की पहाड़ी पर स्थित हीरामन बाबा के देवस्थान पर शनिवार से कन्हैया एवं पद दंगल का आयोजन होगा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचायत समिति सपोटरा के तत्वधान में होने वाले कन्हैया दंगल में हरिया का मंदिर सफीपुरा व गांवदा गांव की गायन पार्टी भाग लेगी पद दंगल में लाला रामपुरा शेखपुरा पिपली मिलकपुर की गायन पारटिया भाग लेंगे कार्यक्रम का समापन 10 फरवरी को भंडारे के साथ होगा इस अवसर पर 10 फरवरी को क्षेत्रीय विधायक हंसराज मीणा का जन्म दिवस भी मनाया जाएगा दंगल को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही है आयोजन के लिए 250 फीट लम्बाई व 200 फीट चौड़ाई का पांडाल तैयार किया गया है इसके अलावा भंडारे के लिए 300 फीट लंबाई व 150 फीट चौड़ाई पांडाल तैयार किया गया है।
*जिला :न्यूज़ रिपोर्टर नरेश जाटव कैला देवी करौली राजस्थान*