राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
आज से शुरू हो रहे नवरात्र, क्षेत्र में जगह जगह सजे माता रानी के दरबार
भैंसवामाताः सारंगपुर तहसील भैंसवामाता गांव में आकार पहाड़ी पर विराजित माता बिजासन के धाम भैंसवामाता में इस वर्ष शारदीय नवरात्र के महापर्व पर सोमवार से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व पर नौ दिनों तक भक्तों का हुजूम उमड़ेगा। नौ दिनों तक लगातार भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु जप तप और आराधना करेंगे।
इस वर्ष नवरात्र पर्व के लिए आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए मां बीजासन सेवा नया द्वारा संपूर्ण तैयारियां की गई हैं। ट्रस्ट समिति के सचिव तहसीलदार आकाश शर्मा द्वारा बताया गया कि नौ दिनों तक ही हमारी राजस्व टीम पुलिस विभाग के साथ मिलकर भक्तों को माता बिजासन के सुलभतां से शांतिप्रिय दर्शन हो इसके लिए व्यवस्था में लगाए गए हैं। पेयजल के लिए मंदिर पर मौजूद संसाधनों के साथ अतिरिक्त पेयजल टैंकर लगाए गए हैं। साफ-सफाई स्वच्छता हेतु मौजूद सफाई कर्मियों के साथ नौ दिनों तक अस्थाई सफाई कर्मियों का सहयोग लिया जाएगा। आने वाले भक्तों के लिए वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है जिसमें निर्धारित शुल्कं देकर दर्शनार्थी अपने वाहनों की सुरक्षा के लिए पार्किंग का उपयोग करें, इसके लिए
मंदिर का चल रहा निर्माण। सौज : नितेश नागर
पार्किंग स्थान पर वाहन पार्किंग साथ में पेयजल और अस्थाई शौचालय की व्यवस्था जुटाई गई है। वहीं थाना प्रभारी अनिल राहोरिया द्वारा बताया गया कि माता बहनों और बुजुर्गों के साथ सभी भक्तों की सुरक्षा हमारा दायित्व है। इसी लिए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजा गया है। जो थाने के बल के साथ अपनी सेवाएं देगा, मुख्य रूप से मंदिर, पार्किंग, यातायात स्थानों पर पुलिस बल लगाया जाएगा। वहीं माता को आस्था की चुनर लेकर आने वाले सभी भक्तों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। थाना प्रभारी अनिल राहौरिया द्वारा चुनर यात्रियों से डीजे बजाने के लिए नियमों का पालन करने की अपील की है। वहीं मंदिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा
मंदिर में विराजित मातारानी।
अस्थाई अस्पताल खोला जाएगा। वहीं फायर वाहन के साथ 108 एंबुलेंस वाहन और पुलिस सहायता डायल 112 वाहन नौ दिनों तक उपलब्ध रहेगा। वहीं आपको बता दें कि नौ दिनों तक आसपास के गांवों सहित राजगढ़, खिलचीपुर, नरसिंहगढ़, ब्यावरा तहसील के साथ आगर एवं शाजापुर जिले के सैकड़ों गांवों से लोग कोसों पैदल चल आस्था की चुनर माता को समर्पित करेंगे। माता बिजासन धाम पर माता के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य पिछले तीन वर्षों से चल रहा है जिसमें करीब दो सौ फिट लंबी और दो सौ फिट चौड़ाई परिधि में करीब पैंसठ फीट गहराई से मंदिर निर्माण के लिए स्ट्रक्चर बनाया गया है। वहीं मकराना पत्थर से नागर शैली में मंदिर निर्माण कार्य किया जा रहा है।