स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकरियों द्वारा श्रमदान किया गया
जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
नगर परिषद जतारा में शासन द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत दिनांक 25.09.2025 को जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवकों, स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर, सफाईमित्रो एवं नागरिकों की सहभागिता से वृहद स्तर पर एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। जिसमें जतारा एसडीएम संजय दुबे, नगर परिषद अध्यक्ष अनुराग सुनील नायक (रामजी), सीएमओ पदम कुमार जैन, उपाध्यक्ष फिरोज खान, पार्षद बाबूलाल गुप्ता, कलीम अली, पवन मोदी, स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसडर बृजकिशोर तिवारी, कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया, स्वच्छता प्रभारी राजेश सूत्रकार, रवि अहिरवार, श्यामबाबू बाल्मीक व अन्य नगर परिषद के कर्मचारी व अनिकेत रजक, अम्बर नायक अंकित जैन,उपस्थित रहे। श्रमदान के दौरान सभी जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नगर के बस स्टैण्ड व मैन बाजार की झाडू लगाकर साफ-सफाई की व अध्यक्ष रामजी नायक ने स्वयं नगर में फैले कचरे को उठाकर भरा और नगर वासियों से व दुकानदारों से आग्रह किया कि खुले में कचरा न डाले, शहर को गंदा न करने, सिंगल यूज प्लास्टिक व प्लास्टिक से बनी थैली का बिल्कुल भी उपयोग न करे उसे स्थान कपड़े के थैले का उपयोग करने की जनता से अपील की।