रिपोर्ट विकाश विश्वकर्मा शहडोल
गोहपारू। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत करुआ के वार्ड नंबर 14 आदिवासी कोल मोहल्ला जाने का रास्ता। जिस रोड से पैदल चलने लायक नहीं है वाहन की बात तो दूर। ग्राम पंचायत करुआ के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर 14 की रोड मरम्मत विगत 10 वर्षो से चल रहा है और मरम्मत कार्य के नाम 10 वर्षो से पंचायतीराज बित्त के खाते से राशि बंदरबांट कर रहे हैं तथा 15 वित्त के मद के अलावा भी पंचायत मद से प्रस्ताव घर बैठे पारित कर राशि निकाशी किए जाने का महत्व पूर्ण वेश बनाकर कागज में मरम्मत कार्य सिर्फ देखा जा रहा है।हम आपको करुआ ग्राम पंचायत की दूरी लगभग 100 जिस रोड की हालत है उसे सामने ला कर अवगत करा रहे हैं और कोल आदिवासी क्या समस्या बता रहे हैं वीडियो में देखिए। 10 वर्षो से राशि निकाला जा रहा है और फिर भी मरम्मत के अभाव में यह रोड अपनी हालत को देखकर आंशू बहा है। ऐसे किया जा रहा है विकास के नाम 10 वर्षो से खर्च जिसका किसी को कानों-कान तक पता नहीं चलता है। जिसके संबंध में ग्रामीण रामगोपाल सोनी ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी चाहते हैं। तथा आज दिनांक 25 सितंबर को शहडोल डिप्टी कमिश्नर महोदय जनपद पंचायत गोहपारू अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू ग्राम पंचायत करुआ में स्वतंत्रता अभियान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां कोल वस्ती की सड़क जस के तस और सरकारी राशि का आहरण किए जाने की मौखिक शिकायत की गई है।