हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी तहसील रिपोर्टर।
आप को बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा शिवमंगल सिंह वह अपनी पत्नी श्रीमती विधा सिंह को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा में लेकर था जो की उसकी पत्नी की तबीयत बहुत खराब थी जब वह सीएचसी अधीक्षक डॉ शमीम अख्तर को जांच रिपोर्ट दिखाई तो वह अत्यधिक क्रोधित हो गए और अभद्र व्यवहार करने लगे उन्होंने रिपोर्ट देखते ही झल्लाकर कहा जहां से अल्ट्रासाउंड कराए हो वही जाकर दिखाओ इतना कहकर उन्होंने रिपोर्ट फेंक दी उन्होंने यह भी कहा जहां आशा ने कहा वहां नहीं गई जहां अल्ट्रासाउंड कराई हो वही जाकर इलाज करवाओ डा शमीम अख्तर ने कहा कि मैं इलाज नहीं कर सकता डॉक्टर अख्तर के इस व्यवहार से उसके पूरे परिवार को बूरा लगा उन्होंने उन्होंने विधा सिंह की तबीयत को गम्भीरता से नहीं लिया और नजरंदाज करते हुए उसका उपचार करने से साफ इन्कार कर दिया इस व्यवहार से सरकारी चिकित्सक के लिए अशोभनीय और अमानवीय था उनकी अभद्रता के कारण मरीज को मजबूरन तुरंत निजी अस्पताल में ले जाना पड़ा जहां उनका उपचार शुरू हुआ जो की इसकी शिक़ायत एसडीएम मेजा को लिखित दिया गया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई? परिवार वालों का कहना है कि अगर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो वह मजबूरन यही पर धरना देंगे