बबेरू कोतवाली परिसर में लावारिस खड़ी बाईकों की कराई गई नीलामी।
खबर जनपद बांदा से है जहां पर बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के मार्गदर्शन एवं बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत के द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत बबेरू कोतवाली में खड़ी 10 लावारिस एमवी एक्ट की गाड़ियों बाइक की नीलामी मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकार की कमेटी द्वारा नायब तहसीलदार मनोहर सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह व प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत की मौजूदगी पर कोतवाली परिषद में कराई गई है। जिसमें नीलामी में आठ व्यापारियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सबसे ज्यादा बोली नूरुल हुदा पुत्र गुलाम नबी निवासी राधा नगर जिला फतेहपुर के द्वारा लगाई गई है।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट