आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देना हम सबकी जिम्मेदारी : संदीप मिश्रा
नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरोचीफ सोनभद्र
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के तरावा (बड़का गाँव) में ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान के तहत मंगलवार को वृक्षारोपण किया गया। इसी दौरान अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा ने कार्यक्रम में भगवान परशुराम जी का दर्शन कर कहा की आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देना हम सब की जिम्मेदारी है। लोगों को अपने घर के आस पास अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। उन्होंने नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया साथ ही परिवार की एकता कैसे बनी रहे इस पर चर्चा हुई और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाया जाय। उपस्थित सभी लोगों को पौधे वितरित किए और उन्हें पेड़ लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।