✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
मद्य निषेध सप्ताह’ के समापन पर शासकीय तिलक महाविद्यालय में किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
कटनी – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में बुधवार को प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई की अध्यक्षता में ‘मद्य निषेध सप्ताह’ के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. माधुरी गर्ग एवं डॉ. रूकमणि प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में आकाश तिवारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और नशा न करने का समाज से अनुरोध किया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि नशा न केवल घर-परिवार और समाज को नष्ट कर देता है बल्कि, धीरे-धीरे यह पूरे राष्ट्र को भी नष्ट करता है। इसलिए हम सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। वहीं कार्यक्रम के दौरान आकांक्षा पांडे ने नशा उन्मूलन से संबंधित गीत प्रस्तुत किया महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बाजपेई ने मद्य निषेध सप्ताह के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि नशे से परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। उन्होंने नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा करते हुये कहा कि नुक्कड़ नाटक समाज को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम में डॉ. राजश्री शर्मा, डा. शैलजा कटारे, डॉ. रितु त्रिपाठी, डॉ. दीपेंद्र सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र मोहन श्रीवास्तव, डॉ. सरदार दिवाकर सहित विद्यार्थियों की सहभागिता सराहनीय रही।