नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरोचीफ सोनभद्र
सोनभद्र। पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि सपा जिला पार्टी कार्यालय पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा की गई जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।
जनपद सोनभद्र की चारों विधानसभा घोरावल रावटसगंज ओबरा एवं दूधी में श्रद्धेय नेताजी के श्रद्धांजलि सभा की गई ।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रति संघर्ष के पर्याय गरीब किसानों की आवाज और करोड़ों दिलों के नेता श्रद्धेय नेताजी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करते हुए कहा कि नेताजी हम समाजवादियों को सिखाया की राजनीति के जन सेवा का माध्यम है । संघर्ष से ही परिवर्तन आता है और समाजवादी विचारधारा की सच्चे अर्थों में न्याय समानता और भाईचारे की निव रखती है । नेताजी समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे जिसमें समानता न्याय निरपेक्षता को विशेष महत्व था । उनकी विरासत हर उसे नौजवान के लिए प्रेरणा है जो अन्याय के खिलाफ बड़ा है । हर उसे किसानों के लिए प्रेरणा है जो अपने पसीने से देश को अन्नपूर्णा देता है । हर उस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है जो समाजवादी झंडा ऊंचा रखने का काम करता है
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि आज जब देश में नफरत और छल की राजनीति फैलाने की कोशिश हो रही है तब नेताजी द्वारा दिखाया गया रास्ता और उनकी विचारधारा ही हमें एकता समानता और भाईचारे की ओर ले जा सकती है। श्रद्धेय नेताजी ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ने का काम किया क्योंकि वह स्वयं भी किसान थे और किसानों का दर्द समझते थे । श्रद्धेय नेताजी के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सड़क से सदन तक किसानो और हर गरीब व्यक्तियों की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं ।
इस मौके पर अविनाश कुशवाहा, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, संजय यादव, विजय यादव, अनिल यादव, चौधरी यशवंत सिंह, राम भरोसे सिंह, वेदमणी शुक्ला, अशोक पटेल, सुरेश यादव, डॉक्टर लोकपति सिंह, मन्नू पांडे, विजय शंकर जायसवाल, कुमारी मंदाकिनी पांडे, कुमारी निधि पांडे, इमरान,सुशील राय के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं श्रद्धेय नेताजी को श्रद्धांजलि सभा दी ।