जनपद गोंडा:- मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में प्रदेश भर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान ( फेज-5,0 ) के क्रम में आज 13,10, 2025 को पुलिस महानिरीक्षक देवी पाटन परिक्षेत्र श्री अमित पाठक द्वारा जनपद गोंडा में श्री अमित पाठक द्वारा गुरु नानक चौक, गुड्डू माल चौराहा, पीपल चौक, ठठेरी बाजार, व आसपास के क्षेत्रों में पैदल ग्रस्त कर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गस्त के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया। स्कूल-कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर शोहदो, स्टंटबाजो के विरुद्ध कार्यवाही करें तथा ब्लैक फिल्म लगे वाहनों,हूटर, गलत नंबर प्लेट व मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों चालकों के साथ, साथ यातायात के अन्य नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें।
पैदल ग्रस्त में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी गोंडा श्री मनोज रावत, क्षेत्र अधिकारी नगर श्री आनंद कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली नगर व एंटी रोमियो टीम समेत अन्य सब संबंधित सम्मिलित रहे।
दिनेश श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ, देवीपाटन मंडल जनपद -गोंडा, उत्तर प्रदेश की खास खबर।