जनपद- श्रावस्ती, जनपद में अपराध में एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद पुलिस एवं SSB के संयुक्त ऑपरेशन के क्रम में SSB कमांडेड श्री अमरेंद्र कुमार वरुण के नेतृत्व में थाना हरदत्त नगर गिरंट,एस ओ जी श्रावस्ती व पुलिस स्टेशन क्रीम सेंटर-11 चंडीगढ़ पुलिस SSB की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 13.10.2025 कस्बा हरदत्त नगर गिरंट मैं स्थित दुकान शिव ट्रेडर्स की दुकान मलिक शिवा गुप्ता पुत्र मंगलेश्वर प्रसाद गुप्ता निवासी थाना हरदत्त नगर गिरंट के दुकान काउंटर से कूटरचित जाली मुद्रा 500 के कुल 239 नोट बरामद हुए। इसके संबंध में इसके संबंध में मु० अ० सं 0 21/2025 धारा 178,179,180,SSB थाना पुलिस स्टेशन क्रीम सेंटर 11 राज्य चंडीगढ़ में दिनांक 26 ,9, 2025 को पंजीकृत किया गया था नियमानुसार राज्य चंडीगढ़ पुलिस टीम द्वारा उक्त बरामद रुपयो व अभियुक्त शिवा गुप्ता पुत्र मंगलेश्वर प्रसाद गुप्ता नि० उपयोक्त को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
पूछताछ जांच में पाया गया कि उपरोक्ता अभियुक्त अंतर्राज्यीय गैंग का सदस्य हैं यह गैंग राजस्थान, पंजाब ,चंडीगढ़, व अन्य राज्यों में सक्रिय है यह लोग इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये जाली नोटों के ग्राहक तलाशते हैं उनके द्वारा फेसबुक पर पेज ऑपरेट किया जाता है जिसके माध्यम से अलग-अलग व्यक्तियों के संपर्क स्थापित कर जाली नोटों को भेजा जाता था।
दिनेश श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ, देवीपाटन मंडल जनपद श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश की खास खबर।