एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार रहे मुख्य अतिथि
दुद्धी सोनभद्र। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश की योजना के तहत बुधवार को दुद्धी ब्लॉक सभागार में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इस अवसर पर एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर लाभार्थियों को उपकरण सौंपे।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, दिलीप पांडेय, मनोज सिंह उर्फ बबलू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ब्लॉक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं, और सरकार उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर योजनाएं चला रही है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर उपकरण पाकर संतोष और प्रसन्नता झलक रही थी।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह