शहर में सक्रिय हैं मोबाइल चोर गिरोह
राजेंद्र धाकड़ जिला रिपोर्टर
नर्मदापुरम शहर के कोठी बाजार स्थित सब्जी बाजार में एक बैंक अधिकारी का मोबाइल चोरी हो गया। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में मोबाइल चोर सक्रिय है। इसके पहले भी यहां कई घटनाएं हो चुकी हैं। बदमाश ने अधिकारी सीबी खरे कि जेब से मोबाइल चुराकर चक्कर हो गए। बताया जाता है कि श्री खरे सब्जी लेने के लिए सब्जी मंडी आए थे। वे सब्जी ले रहे थे , इसी बीच किसी ने उनके मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया । बताया जाता है कि सब्जी बाजार में ऐसी कई प्रकार की घटना मोबाइल चोरी की पहले भी हो चुकी है। यहां मोबाइल चोर बहुत सक्रिय है। मोबाइल में उनका पूरा डाटा है । इसके साथ ही बैंक का सारे दस्तावेज भी मोबाइल में सेफ हैं । श्री खरे ने बताया कि कई महत्वपूर्ण गोपनीय सरकारी दस्तावेज भी मोबाइल में सेफ हैं । मोबाइल की कीमत लगभग 80 रुपए बताई जा रही है। इसकी खबर पुलिस को दी गई । बताया जाता है कि साइबर सेल से भी इसकी मदद ली जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। कुछ दिन पहले भी एक ही व्यक्ति के तीन बार मोबाइल चोरी हो सके हो चुके हैं । मंडी में मोबाइल चोर सक्रिय हो गए हैं । इस हफ्ते में 8 से 10 लोगों के मोबाइल चोरी हो चुके हैं।