खबर जनपद बांदा के क्षेत्र तिंदवारी अंतर्गत
सत्यनारायण इंटर कॉलेज का है जहां पर 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स खेलकूद के अंतिम दिन आज बड़े हर्षोल्लास के साथ समापन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक प्रयागराज झांसी खंड के डॉ, बाबूलाल तिवारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा के दिनेश कुमार रहे बता दें कि 3 दिन से चल रही विद्यालयीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आज समापन के दिन प्रातः 8 बजे विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का आरंभ किया गया जिसमें सबसे पहले क्रॉस कंट्री बालक वर्ग में भोलाराम बांदा प्रथम, शिव विलास बबेरू द्वितीय लवकुश तृतीय रहे वही क्रॉस कंट्री बालिका वर्ग में कंचन पटेल बबेरू प्रथम, राधा बांदा द्वितीय, सोनी बबेरू तृतीय, 800 मीटर बाधा दौड़ बालिका वर्ग में किरन बबेरू प्रथम, कामिनी बांदा द्वितीय पूजा बबेरू तृतीय 80 मीटर बाधा दौड़ बालिका वर्ग में किरन बबेरू प्रथम कामिनी बांदा द्वितीय पूजा बबेरू बबेरू 100 मी, बाधा दौड बालक जूनियर वर्ग में कुलदीप बबेरू अरुण बांदा शुभम बबेरू 110 मीटर बाधा दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में हाजरा बांदा प्रथम, प्रांसी द्वितीय, अवंतिका अतर्रा तृतीय, इसी प्रकार 100 मी बालिका में रक्षा बबेरू प्रथम खुशी बांदा द्वितीय वैशाली बबेरू तृतीय रही सबसे बड़ी रोमांचक दौड़ 4 * 400 मीटर रिले रेस दौड़ सीनियर बालक में अतर्रा क्षेत्र प्रथम तिंदवारी द्वितीय बांदा तृतीय रहे इसी प्रकार जूनियर 4 * 400 रिले रेस में क्षेत्र बांदा प्रथम तिंदवारी द्वितीय बबेरू तृतीय रहे मुख्य अतिथि महोदय के सामने 4*100 रिले रेस सब जूनियर में क्षेत्र तिंदवारी प्रथम क्षेत्र बबेरू द्वितीय बांदा तृतीय रहे 4*100 मीटर रिले रेस वाली का सब जूनियर में क्षेत्र बबेरू प्रथम बांदा द्वितीय रहे वही पर विजई प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के द्वारा खेलकूद में चैंपियनशिप रिंकू खाती है राहुल गिरी अतर्रा भोलाराम बांदा चैंपियन रहे वहीं बालिका वर्ग में हिमांशी पवार अंजलि अतर्रा स्वामी मिला तो कंचन पटेल मिला तो साक्षी गुप्ता अतर्रा इस प्रकार से 8 चैंपियन छात्र-छात्राओं को मेडल एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया साथ ही सभी विजई प्रतिभागी खिलाड़ियों को टिफिन और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य आनंद कुमार गुप्त बांदा, बीरेंद्र सिंह चंदेल प्रधानाचार्य पौहार, धर्मपाल सिंह यादव प्रधानाचार्य कमासिन चंद्रपाल सिंह यादव, दिनेश सिंह बांदा दादूराम प्रधानाचार्य खुरहण, शिवदत्त त्रिपाठी प्रधानाचार्य, रामनरेश यादव प्रधानाचार्य पुकारी, सुरेश चंद्र क्रीड़ा सचिव, रमेश चंद्र मंडल क्रीड़ा सचिव, भैया लाल यादव तिंदवारी, सुरेंद्र सिंह मस्ताना, नरैनी राजेंद्र यादव बलराम अवधेश प्रताप सिंह ज्ञानचंद, उमाकांत चौरिहा, मौजूद रहे। मुख्य अतिथि बाबूलाल तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहां की स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है शिक्षा के साथ-साथ हमें फिजिकल के लिए खेल बहुत अनिवार्य है आज भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार ने खेलो इंडिया के तहत गांव-गांव में कशबो, शहरों में खेल के लिए बढ़ावा दे रही है उन्होंने कहा की बालिकाओं में आज जो शिक्षा के साथ-साथ खेल के द्वारा प्रतिभा का निखार हो रहा है और अपने खेल के माध्यम से हमारे जनपद मंडल प्रदेश और देश का नाम कर रही हैं वहीं पर विधायक प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह ने कहा कि खेल जगत में हमारे जनपद के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदेश और नेशनल में अपना प्रतिभा कर अपने मंडल का नाम रोशन कर रहे हैं चाहे वॉलीबॉल में हो या क्रिकेट में हो कबड्डी अन्य विधाओं में अपने जनपद मंडल प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं वहीं पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने 3 दिन चल रही इस जनपद प्रतियोगिता को सफल कार्यक्रम के लिए विद्यालय के अध्यक्ष प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य व विद्यालय के फील्ड मार्शल सूरज सिंह पटेल को बधाई दी वहीं पर कार्यक्रम को सुचार रूप देने और संपन्न कराने में सभी शारीरिक शिक्षक टीचरों को बधाई दिया अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार के द्वारा सभी आए हुए अतिथियों के सात ध्वज उतार कर राष्ट्रगान कर खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का सफल संचालन बुंदेलखंड के जाने-माने कॉमेंटेटर डॉ, इंद्रवीर सिंह के द्वारा मनमोहन संचालन किया गया।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट