चौराहा से 50 मीटर दूर हन्नू खेड़ा रोड पर स्थित पाल धर्मशाला में ‘लक्ष्य लाइब्रेरी’ का शुभारंभ किया गया है। इस नई सुविधा से स्थानीय ग्रामीणों और छात्रों में खुशी का माहौल है, क्योंकि अब उन्हें पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले यहां के बच्चों को पढ़ाई के लिए अलीगंज जाना पड़ता था। ‘लक्ष्य लाइब्रेरी’ के खुलने से अब उन्हें यह दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और वे अपने गांव के पास ही शांत वातावरण में अध्ययन कर सकेंगे।
रजत मिश्रा ने जानकारी दी कि लाइब्रेरी में अध्यापकों की सुविधा भी उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर सत्यम सिंह, अभिषेक सिंह और स्वयं रजत मिश्रा छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। लाइब्रेरी में शांत वातावरण और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी मौजूद हैं।
इस अवसर पर देवेश, अश्वनी तिवारी, राजकुमार और अजय तिवारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।