सहारनपुर
दीवाली के अवसर पर कुष्ठ आश्रम में पहुंचे थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह
मानवता और प्यार की मिसाल पेश करते हुए फल और मिठाइयां वितरित कीं
सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह ने दीवाली के अवसर पर कुष्ठ आश्रम में जाकर फल और मिठाइयां वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने मानवता और प्यार की मिसाल पेश करते हुए कहा कि अपनों के साथ हर कोई दीवाली मनाता है, लेकिन थोड़ी सी खुशियां किसी गरीब की झोली में डालने से बड़ी दीवाली नहीं है।
पुलिस टीम ने आश्रम में रहने वाले लोगों को प्रेम, आदर और अपनापन का एहसास भी कराया। उनकी इस पहल की हर किसी ने प्रशंसा की और पुलिस टीम की इस मानवीय पहल को देखकर लोग रह गए।
थाना देहात कोतवाली पुलिस की इस प्रेरणादायक और मानवीय पहल की हर कोई प्रशंसा करते हुए पाया गया। इस अवसर पर पुलिस टीम ने अपनी ओर से लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दीं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़