माननीय प्रधानमंत्री जी एक नज़र इधर भी
सहारनपुर में आपके नाम की आवास योजना के नाम पर फर्जी प्लेट लगाकर अवैध निर्माण हो रहे हैं। सूत्रों एवं स्थानीय लोगों का कहना है की डूडा के अधिकारी/कर्मचारी और विकास प्राधिकरण के अधिकारी/कर्मचारी एवं जेई मेट दोनों डिपार्टमेंट मिलकर इस काम को अंजाम दे रहे हैं। सहारनपुर में भारतीय स्टार समाचार ने आरटीआई मांगी थी जिसके बाद सच सामने आ पाया है आईटीआई में खुलासा हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना की प्लेट लगाकर अवैध व्यवसाय निर्माण किया गया। उक्त अवैध निर्माण पर लगी प्लेट अन्य स्थान पर मकान बना हुआ है। उक्त आवास की नेम प्लेट उतारकर इस गोदाम पर लगा कर अवैध निर्माण किया गया है। बता दे की उक्त के संबंध मे आर टी आई मांगे जाने के उपरांत नेम प्लेट हटा दी गयी है परन्तु प्रधानमंत्री आवास योजना का दुरूपयोग करने पर ना तो अवैध निर्माणकर्ता पर कोई कार्यवाही हुई है और ना ही संबंधित अधिकारी / कर्मचारी जिसके संरक्षण मे यह कार्य हुआ है, उनपर किसी प्रकार की कार्यवाही हुई है। ऐसे अनेको मामले है जनपद सहारनपुर मे जिसमे योजनाओं का दुरूपयोग कर अवैध कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़