इंडियन टीवी न्यूज़
सुशील चौहान
सिवनी: कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की।उन्होंने बताया कि जिले में यूरिया, डीएपी एनपीके सहित सभी प्रकार के उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है ताकि किसानों को रबी फसल सीजन में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।
बैठक में कलेक्टर ने सहकारी समितियों एवं मार्कफेड के माध्यम से वितरण कार्य को और अधिक सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें जिससे प्रत्येक किसान को समय पर आवश्यक मात्रा में खाद प्राप्त हो सके।कलेक्टर ने महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक एवं जिला प्रबंधक मार्कफेड को आवश्यक अभिलेखों एवं प्रविष्टियों का अद्यतन रखकर पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी कहा कि जिले में रबी सीजन के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद का वितरण प्राथमिकता से किया जाएगा। बैठक में कृषि सहकारिता मार्कफेड एम.पी.एग्रो सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।