इंडियन टीवी न्यूज़
सुशील चौहान
सिवनी:कलेक्टर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति और महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में स्वास्थ्य, पोषण और विकास संबंधी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।की गई।बैठक में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की वृहद समीक्षा की गई और अन्य स्वास्थ्य अभियानों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। कलेक्टर श्रीमती पटले ने जिला स्तर पर एनआरसी की क्रियाशीलता की भी जांच की और अधिकारियों को इसे प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।उन्होंने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने चिन्हांकित हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं पर विशेष ध्यान देने और सीवियर एनीमिया से ग्रसित महिलाओं के समय पर ब्लड ट्रांसफ्यूजन कराने पर जोर दिया।महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन फेशियल रिकॉग्निशन के पंजीयन की स्थिति और टेक होम राशन के वितरण का अवलोकन किया।सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राशन का शतप्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए।चिन्हांकित कुपोषित बच्चों की लगातार मॉनिटरिंग पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों तक वितरण और लाडली लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर अपने भ्रमण पोर्टल में सभी गतिविधियों का समय पर दर्ज करेंगे।
कलेक्टर ने जिले के नवाचर आयुषी अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्कूलों में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र नियमित रूप से खुलें और दोनों विभाग समन्वित होकर कार्य करें ताकि शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो और सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुँच सके।बैठक के दौरान बीपीएम केवलारी मंतोष नर्वेती द्वारा पोर्टल में डाटा प्रविष्टि न करने की स्थिति पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।कलेक्टर ने अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के निष्पादन में सतर्कता जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश भी दिया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर सिविल सर्जन डॉ. विनोद नावकर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज लारोकर सहित सभी बीएमओ सीडीपीओ और ब्लॉक स्तर के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति टीकाकरण अभियान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम और पोषण योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी दी।