इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
सिवनी: कलेक्टर ने शुक्रवार 24 अक्टूबर को कुरई विकासखण्ड के सांदीपनि विद्यालय सुकतरा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में चल रहे मैदान एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली।उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता पेयजल व्यवस्था और शिक्षण गतिविधियों की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की उपस्थिति और शैक्षणिक स्तर के संबंध में जानकारी प्राप्त की।इसी तरह कलेक्टर ने ग्राम गोडेगांव बेलगांव स्थित निर्माणाधीन कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण किया।उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता प्रगति और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के प्रतिनिधियों को गुणवत्ता के साथ कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रशांत उइके निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।