प्राप्त जानकारी के अनुसार समय-समय पर शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार जानवरों का टीकाकरण न किए जाने की वजह से दर्जनों बेजुबान जानवरों की दर्दनाक मौत हो रही है मामला जनपद बांदा के विकासखंड कमासिन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेर्रांव के सामने से आया है जहां पर गांव में दुधारू नस्ल की गायें एवं बछड़े लंपी रोग से भयंकर ग्रसित हैं और दर्जनों जानवरों की मौत भी हो चुकी है गांव में गुलाब सिंह, बद्रीनारायण द्विवेदी, उमानंद सिंह, श्री राम द्विवेदी, पल्लू श्रीवास्तव, एवं अन्य लोगों के दुधारू पशु नस्ल की गायें एवं बछड़ों के भयंकर लंपी रोग से किसी बछड़े की मौत हो गई किसी गाय की मौत हो गई जिसको लेकर पूछे जाने पर बताया गया है कि कम से कम 1 महीने से पूरे गांव में जानवरों का भयंकर लंपी रोग चल रहा है इसमें प्रधान को सूचना भी दी गई एवं पशु चिकित्सा अधिकारी कमलेश कुमार कमासिन को भी दी गई लेकिन अभी तक कोई किसी प्रकार का टीकाकरण वैक्सीन नहीं लगाई गई जिससे यह और फैलता जा रहा है समय के रहते अगर टीकाकरण नहीं हुआ तो बेजुबान जानवरों की मौत निश्चित है जानवर के पूरे शरीर में गांठे पड़ी हैं किसी के गांठे फूडट गई हैं इसमें घाव होने की वजह से कीड़े पड़ रहे हैं और वह तड़प रहा है। और तड़प तड़प कर उनकी मौत हो जाती है पशु चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी तथा प्रशासनिक आला जिम्मेदार लोगों का ध्यान आकर्षित किया जाता है ग्राम में जानवरों के इस भयंकर लंबी बीमारी को रोकने के लिए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट