बबेरू सपा कार्यालय से क्षेत्रीय विधायक के द्वारा झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को किया रवाना
मामला बबेरू कस्बे के समाजवादी पार्टी कार्यालय का है। जहां पीडीए जनचौपाल एवं साइकिल यात्रा गांव गांव मजरों का भ्रमण कर आज शनिवार को बबेरू पहुंची, जहां बबेरू विधायक विशम्भर सिंह यादव के द्वारा सभी साइकिल यात्रियों को माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि सभी हमारे नौजवान साइकिल यात्रियों ने गांव गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों व बाबा साहब द्वारा रचित संविधान को बचाये रखने के लिए सभी को जागरूक करने का काम कर रहे है, साथ ही 2027 में प्रदेश की जनता जुमलेबाजो को उखाड़ फेंकने का काम करेगी, वही आज शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे विधायक विशंभर सिंह यादव के द्वारा सभी साइकिल कार्यकर्ताओं को झंडी दिखाकर रवाना किया। जो नगर भ्रमण कर वंशी पुरवा, जुगरेहली, अहार, आलमपुर, बग़ेहटा, देवरथा, से बड़ागांव तक चलेगी जो गांव गांव चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों और अखिलेश यादव जी की जन उपयोगी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी।
साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे आलोक यादव पूर्व अध्यक्ष विधान सभा सदर बांदा के अलावा पंकज सिंह, रुद्रप्रताप, प्रदीप, राकेश, फूलचंद्र, रोहित, भोले, धर्मेन्द्र, रवि सिंह, विष्णु सहित छेदीलाल गुप्ता, राममूरत यादव, ज्ञान सिंह ,अखिलेश पाल, पुत्तन सिंह, के के महंत, पुष्पराज यादव, आशीष यादव, अतुल सिंह, सुमित अग्रहरि, अनूप गुप्ता, छोटू यादव, दिलीप यादव,आदि लोग मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता,
विनय सिंह की रिपोर्ट