खबर जनपद एटा से
एटा की बहुत बड़ी खबर- दिल्ली में बम-धमाके की साजिश रचने वाला अदनान गिरफ्तार, एटा का रहने वाला है अदनान, दिल्ली स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, ISIS से जुड़ाव की आशंका।
चार वर्ष पूर्व पिता का ट्रांसफर होने पर एटा (किदवई नगर) से दिल्ली शिफ्ट हुआ था परिवार, रिश्तेदारों से पुलिस कर रही पूछताछ, खतरनाक आतंकी संगठन ISIS के नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप।
19 वर्षीय अदनान पुत्र सलीम खान को दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस ने आईएसआईएस से जुड़ी साजिश का खुलासा करते हुए आतंकी अदनान खान को पकड़ा. उसने आईएसआईएस की शपथ लेकर वर्दी में फोटो अपने विदेशी हैंडलर को भेजा था. उसने दिवाली पर मॉल में धमाके की योजना बनाई थी. मोबाइल और लैपटॉप से आतंक से जुड़े सबूत मिले हैं.
रिपोर्ट- विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा