सहारनपुर
भाजपा नेता मंत्री मोहसिन रजा के प्रतिनिधि एजाज अहमद ने सुनी फरयादियो की समस्याएं, अधिकारियों से वार्ता कर कराया समाधान
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एजाज अहमद कर रहे पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार, मुस्लिम समुदाय बड़ी संख्या में लगातार पार्टी के साथ जुड़ रहा
भाजपा नेता एजाज अहमद के निवास स्थान पर आएं फरियादियों की समस्यायों का कराया समाधान, कहा पार्टी सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने में सक्षम
भाजपा नेता एवं राज्य मंत्री मोहसिन रजा के प्रतिनिधि और जनता के सेवक एजाज अहमद ने जनपद सहारनपुर क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को सुन अधिकारियों से वार्तालाप कर समाधान कराया। एजाज अहमद ने कहा कि वह हमेशा समाज के वंचित वर्गों के साथ खड़े रहते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना उनका कर्तव्य है। शनिवार को भी देर शाम भाजपा नेता एजाज अहमद ने अपने निवास स्थान पर लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से बातकर समाधान कराया
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़