सहारनपुर
वेरिफिकेशन के नाम पर 5 हज़ार की रिश्वत मांगने वाले दरोगा को एसएसपी सहारनपुर ने सस्पेंड कर दिया है, कोतवाली मंडी की कम्बोह कटहरा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमित प्रसाद का रिश्वत मांगते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, एसएसपी आशीष तिवारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत मामले की जांच कराई और आरोपों की पुष्टि होने के बाद सख्त कार्यवाही करते हुए रिश्वतखोर दरोगा अमित प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है, एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़