जिलाधिकारी व एसएसपी की सख्ती से हिला खनन माफियाओं का साम्राज्य-
लाला के दो गुर्गे रेकी करते हुए गिरफ्तार- मोबाइल से मिले सनसनीखेज सबूत- खनन कारोबारियो मे मचा हड़कंप…
जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में खनन माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा अब और कसता जा रहा है-सोमवार की देर रात चले गोपनीय अभियान में एसडीएम सदर सुबोध कुमार की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाला गैंग के दो गुर्गों को रंगे हाथ दबोच लिया – दोनों आरोपी प्रशासनिक अधिकारियों की रेकी (जासूसी) कर रहे थे – जानकारी के मुताबिक प्रशासन की सघन निगरानी के बीच ये दोनों युवक शाहिद अहमद निवासी मानकमऊ गंगोह और यासिर निवासी लोटनपुर, थाना कांधला जिला शामली को दिल्ली रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी के पास अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे – एसडीएम की टीम को शक होने पर जब दोनों को रोका गया और उनके मोबाइल फोन की जांच की गई तो वीडियो रिकॉर्डिंग और लोकेशन डेटा से खुलासा हुआ – वह पिछले कई दिनों से खनन स्थलों से जुड़े अधिकारियों की हर मूवमेंट पर नजर रख रहे थे- न्यूज़ परिक्रमा की लगातार मुहिम और खुलासों के बाद प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है- बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई से लाला का नेटवर्क पूरी तरह से हिल गया है और अब उसके बाकी गुर्गों की धरपकड़ भी तेज कर दी गई है- पकड़े गए दोनों आरोपियों को थाना सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया गया है- जहां उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है- प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन, अवैध परिवहन और इनसे जुड़े रेकी गिरोह किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे- पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि खनन माफियाओं के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा- प्रशासन की इस गुप्त कार्रवाई के बाद पूरे खनन तंत्र में भारी हड़कंप मचा हुआ है – और अब प्रशासनिक सख्ती ने दिखा दिया है कि सहारनपुर में माफिया राज अब नहीं चलेगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़