आज दिनांक को पंचायत समिति रामगढ़ के प्रधान नसरू खान ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाडका व राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा व राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रघुनाथगढ़ का निरीक्षण किया गया जिसके दौरान प्रधान विद्यालयों में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया व बच्चों के जनरल नॉलेज का टेस्ट लिया व विद्यालयों के बच्चों का डिसिप्लिन चेक किया इसके बाद प्रधान ने पाटा वह रघुनाथगढ़ के राजीव गांधी सेवा केंद्र का निरीक्षण किया पाटा के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें कार्यकर्ता अनुपस्थित मिली स्टाफ ने बताया कि वह ड्यूटी बहुत कम आती हैं जिससे कि बच्चों को समय पर पोषाहार का वितरण नहीं हो पता है वह आंगनबाड़ी केंद्रके समय पर नहीं खुलता हैऔर लगातार कार्यकर्ता अनुपस्थित रहने से पोषाहार सड जाता है और बच्चों में नहीं बट पाता है प्रधान ने इसकी शिकायत दूरभाष पर सीडीपीओ मैडम से की व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस देने को कहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का नाम प्रमिला है इसके बाद प्रधान व पंचायत समिति सदस्य गुरविंदर सिंह के साथ मुबारिकपुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जिसमें डॉक्टर अखिलेश स्वामी अनुपस्थित मिले स्टाफ ने बताया कि वह बहुत कम आते हैं और वह ज्यादातर अलवर ही रहते हैं प्रधान जी ने दूरभाष पर CMHO साहब बात करके डॉक्टर को नोटिस देने को कहा.
रिपोर्ट आज भारद्वाज अलवर राजस्थान