सहारनपुर ! नगर मे नवनिर्माणाधिन शिवधाम मंदिर में चल रही सात दिवसीय भगवान श्रीराम कथा के पतंजलि योगपीठ के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव महाराज विशेष रूप से पधारे। उन्होंने पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से भेंट कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर गहन चर्चा की। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सहारनपुर मनिष बंसल (I.A.S.) तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर आशीष तिवारी (I.P.S.) सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय और दिव्य अनुभूति से परिपूर्ण रहा
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़