बागोड़ा: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचलाः दादी की तीये की बैठक में शामिल होकर लौट रहा था, मौके पर ही तोड़ा दिया जालोर के बागोड़ा में दादी की तीये की बैठक में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार पोते को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो युवक के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई सुत्रो से मीली जानकारी अनुसार ईडीयन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला
हादसा भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर बागोड़ा टोल बूथ के पास बागोड़ा थाना क्षेत्र में शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ। रॉन्ग साइड से आ रही एक स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भीनमाल के पमाना गांव निवासी विशाल कुमार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। शव को बागोड़ा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।